कब्ज क्या है ओर इससे कैसे दूर किया जाए
What is constipation & how to get rid of it.
आज की दिनचर्या व आधूनिक रहन-सहन के कारण प्रत्येक दस में से 5 लोग कब्ज से पीडित हैं । कब्ज आंत की बीमारी है जो खाने में रेशेदार भोजन की कमी के कारण होती हैं । दरअसल पोषक तत्वों के अतिरिक्त हमारे भोजन में कुछ ऐसे पदार्थों की भी जरूरत होती है जो मल को शरीर से बाहर निकालने में मदद करते हैं । इसके लिए भोजन में रेशेदार खाद्य पदार्थ को अघिक मात्रा में शामिल करना चाहिए क्योंकि रेशे पचते नहीं है बल्कि पची हुई खाद्य पदार्थों को आँतों के अन्दर चिपकने नहीं देते हैं । दूसरे शब्दों में कहें तो जिस प्रकार किसी बर्तन से चिकनाई या चिपके खाद्य पदार्थों को ब्रश से रगड़कर साफ किया जाता है उसी प्रकार रेशे वाले खाद्य पदार्थ हमारे शरीर के भीतर ब्रश का काम करते हैं ।
कब्ज के कारण पेट के कई रोग उत्पन्न हो जाते हैं . कब्ज में आंतों के कार्यं करने की क्षमता
कम हो जाती है, इससे गैस, अफरा, पेट फूलना, सिर-दर्द, अपच, बवासीर आदि की भी शिकायत होने लगती है ।
कब्ज होने के कारण
समय पर भोजन न करना, कभी भी बिना समय पर भोजन करना,
मैदे के आटे से बनी रोटी का सेवन, पानी बहुत कम पीना ।
व्यायाम तथा शारीरिक श्रम नहीं करना,
कोल्डड्रिंक, आइसक्रीम, पेस्ट्री, चाकलेट, ब्रेड, केक, बेकरी से बनी चीजे आदि का सेवन करना.
तली चीजों व अघिक मसालेदार चीजों का सेवन करना ।
मल मूत्र विसर्जन को रोकना ।, अघिक धूम्रपान व नशीली दवाइयों का सेवन ।
मल त्याग करने की इच्छा को दबाना,
कब्ज का उपचार
प्रतिदिन सुबह खाली पेट 2 गिलास गरम पानी पिये, प्रातः नाश्ते में अंकुरित भोजन को 'शामिल करें ।
रात को सोते समय ईसबगोल की भूसी 1 चम्मच मुह मे रखकर पानी से निगल ले तत्पश्चात 1 गिलास पानी पिये
खाना खाते समय बात नही करे ओर भोजन चबा चबा कर करें, व खाना खाते समय पूरा ध्यान खाना खाने मे लगाए, T॰V. मोबाइल को बंद रखे, इससे खाने मे ध्यान भटकता है ।
भोजन के 1 घंटे पहले ओर भोजन के 1 घंटे बाद पानी पिये
भोजन के बाद 5 से 10 मिनट तक दोनों घुटने मोड़कर वजासन मे बैठे
प्रतिदिन भोजन में लौकी, पालक, बथुआ, चौलाई, मैथी, व अन्य हरीं पत्तीदार सब्जी, एवं सलाद मे टमाटर, गाजर सलाद आदि का प्रयोग ज्यादा करें।
सलाद के साथ कच्चे प्याज में नींबू का रस डालकर खायें ।
चने को रात मे भिगोकर रखें, सुबह उठकर खाली पेट चबा-चबा कर खायें ।
गेहु ओर चने की बनी रोटी खाये
पके ताजे फलों में पपीता, सन्तरा खाये व भोजन से पहले 1 अमरूद खायें ।
सप्ताह में एक बार 200 ML गर्म दूध में एक चम्मच अरंडी का तेल (केस्टर आइल) मिलाकर पीयें ।
रात का भोजन शाम को 7 से 8 बजे तक हर हाल मे करे, व वज्रासन मे 10 मिनिट बैठे, तत्पश्चात 15-25 मिनिट पैदल टहले ॰
खाना खाने के बाद बांयी (लेफ्ट हेंड) करवट (पॉच से दस मिनिट तक) लेटे .
प्रतिदिन सुबह खाली पेट 15 से 30 मिनिट मंडूकआसन करे।
पानी हमेशा खाने खाने के 1 घंटे पहले या बाद मे पिये ओर कम से कम 8-1० गिलास दिन भर मे जरूर पीयें।
भूख लगने पर ही खायें,
दलिया. मूंग की दल की खिचड़ी, छिलकं बाली दालें. चोकर वाली रोटी व हरी सब्जियों अघिक खायें ।



إرسال تعليق